पीलीभीत, सितम्बर 28 -- पीलीभीत। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पंचायती राज विभाग में नव चयनित पंचायत सचिवों को 28 सितंबर को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। जनपद मुख्यालय से नव चयनित पंचायत सचिवों को लखनऊ के लिए रवाना कर दिया गया। जनपद में 14 पंचायत सचिव चयनित हुए थे, जिसमें से 13 ने अभिलेख का वेरीफिकेशन कराया था। रविवार को डीपीआरओ रोहित भारती ने नव चयनित पंचायत सचिवों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों से सोमवार को नव चयनित 12 पंचायत सचिवों को नियुक्ति पत्र मिलेंगे। इस दौरान जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन हेमेंद्र, नेहा सिंह, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री योगी आज नवनियुक्त 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र यह भी पढ़ें- सीएम गोरखपुर के 28 पंचायत सचिवों को...