नवचयनित कांगेस जिला सचिव पवन शर्मा ने पद से दिया इस्तीफा
चतरा, जुलाई 31 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। कांग्रेस पार्टी के नवचयनित जिला सचिव वरिष्ठ नेता पवन शर्मा ने अपने पद से दिया इस्तीफा दिया है। उन्होंने हिंदुस्तान संवाददाता से जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि वह कांग्रेस के शुरू से वफादार सिपाही रहे हैं और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए भी काफी कोशिशें करते रहे। इसके पूर्व कांग्रेस के प्रदेश स्तर के पद पर बिराजमान भी रहे है हमेशा केंद्र व राज्य के स्तर के नेता रहे लेकिन जिला सचिव पद मुझे मिलना यह हास्यपद है। झारखंड कांग्रेस में अंदर ही अंदर कुछ सीनियर नेताओं को अपमानित करने का खेल चला है। इस कारण क्षुब्ध होकर इस्तीफा दिया हूँ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.