सिमडेगा, जून 5 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीसी कंचन सिंह ने जिले की नवचयनित आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं के बीच नियुक्ति पत्र वितरित किया। कार्यक्रम में कुल 12 आंगनबाड़ी सेविकाओं तथा 6 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। मौके पर डीसी ने सभी नवचयनित कर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं के सर्वांगीण विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं. उन्होंने सेविकाओं एवं सहायिकाओं से पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया, ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। डीसी ने कहा कि बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्...