जौनपुर, अप्रैल 12 -- जौनपुर, संवाददाता। शिवरिहां गांव स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित नवचण्डी दुर्गा पाठ के समापन पर भव्य भण्डारे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय रहा। आयोजन के दौरान पन्ना लाल जायसवाल, संरक्षक अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा ने कहा कि यह आयोजन केवल पूजा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र में सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक एकजुटता का माध्यम है। उन्होंने कहा कि भण्डारे के जरिए 'सेवा ही परमो धर्म' के संदेश को आगे बढ़ाया जाता है। इसके बाद हवन के साथ पाठ का समापन किया गया और महाप्रसाद का वितरण हुआ। स्वागत अमरचन्द्र जायसवाल और राजेश जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया। आयोजक पन्ना लाल जायसवाल ने आभार व्यक्त किया। कौशिल्या देवी बैजनाथ जायसवाल मैना देवी शेर बहादुर सिंह महाविद्यालय भीमपुर के अध्यक्ष पन्ना लाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.