मुरादाबाद, मार्च 21 -- श्री राम आश्रम काली मंदिर रुस्तमनगर सहसपुर में नवचंडी महायज्ञ के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ में आहुतियां दी और पूरे परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। मुख्य अजमान के तौर पर भारी तादात में लोग पहुंचे। पंडित राघवेंद्र शर्मा ने मंत्र उच्चारण कराया। इस मौके पर मुख्य रूप से विशाल गुप्ता, प्रीति गुप्ता, अजय सक्सेना, श्वेता सक्सेना आदि ने हवन यज्ञ में आहुति दी। पूरे परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। वहीं देश की सुख शांति के लिए भी हवन यज्ञ में आहुतियां दी गई। हवन के बाद मां भगवती की आरती और प्रसाद का वितरण किया गया। भारी तादाद में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां भगवती का गुणगान किया। इस मौके पर मुख्य रूप से पंडित मोहनलाल शर्मा, पंडित मोहित शर्मा, पंडित मोनू शर्मा के अलावा पंडित विमल कुमार शर्मा ने भी यज्ञ कार्य में सहयोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.