मुरादाबाद, मार्च 20 -- रुस्तमनगर सहसपुर के श्री राम आश्रम काली मंदिर में चल रहे नव चंडी महायज्ञ के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की गई। इसी बीच स्थापित किए गए देवी देवताओं की पूजा अर्चना के बाद हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। चंडी हवन पंडित राघवेंद्र शर्मा ने संपन्न कराया, मंत्र उच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ में आहुतियां देकर परिवार व क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। हवन और आरती के पश्चात प्रसाद का वितरण हुआ। मुख्य यजमान के तौर पर बंटी माथुर, खुशी माथुर,राजू कुमार, काजल आदि मौजूद रहे। यज्ञ में अभिषेक शर्मा, पंडित मोहनलाल शर्मा, पंडित विमल शर्मा ने सहयोग दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.