बुलंदशहर, मार्च 23 -- नगर की एसडीएम कॉलोनी स्थित नवग्रह शनिदेव मंदिर पावन धाम के श्री दिव्य संकट मोचन दरबार में सोमवार को महिलाओं द्वारा सामूहिक कीर्तन का आयोजन किया गया। नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। मंदिर के महंत आचार्य पंडित आशीष उपाध्याय ने बताया कि मंदिर परिसर में प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को दिव्य संकट मोचन दरबार लगता है, जहां भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। नवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित इस विशेष कीर्तन में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान गीता पंडित द्वारा प्रस्तुत मनमोहक भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कीर्तन में गीता उपाध्याय, राधा, पिंकी, प्रीति, अंजू, आराध्या, गुड़िया, रश्मि, बबिता और बबली सहित कई महिला...