प्रयागराज, जनवरी 30 -- प्रयागराज। श्री पथरचट्टी रामलीला कमेटी की ओर से शुक्रवार को नवग्रह मंदिर का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में राम दरबार, खाटू श्याम व बालाजी की मूर्तियों का शृंगार किया गया। कमेटी के अध्यक्ष पं. मुकेश पाठक, महामंत्री विजय सिंह व प्रवक्ता लल्लू लाल गुप्त की अगुवाई में सुंदरकांड का पाठ कर विष्णु सहस्त्र नाम के साथ पूजन-हवन किया गया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष गिरधारी लाल अग्रवाल, धर्मेंद्र कुमार भइया, सतीश चंद्र केसरवानी, सुधीर शर्मा, कन्हैया लाल गुप्त, राजीव गुप्त बिट्टू आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.