बगहा, मार्च 28 -- रामनगर, एक प्रतिनिधि। नवगांवा गांव में विराट दंगल का आयोजन किया गया। जिसमे उत्तर प्रदेश समेत जिले के विभिन्न हिस्सों से आए लगभग एक दर्जन पहलवानों ने हिस्सा लिया। नवगावा दुर्गा स्थान के परिसर में शुक्रवार की शाम आयोजित इस कुश्ती प्रतियोगिता में अयोध्या यूपी के अखिलेश पहलवान ने मोर बेलवा के संदीप पहलवान को कड़े मुकाबले में हरा दिया। वही मंजेश पहलवान ने बजड़ा बैरिया के पन्नालाल पहलवान को पटकनी दी। वहीं पड़रौना उत्तर प्रदेश के जनार्दन पहलवान ने बकुलहिया के अखिलेश पहलवान को पराजित कर दिया। अयोध्या उत्तर प्रदेश के छोटू पहलवान ने बजड़ा बैरिया के नीपू पहलवान को व कुशीनगर के सूरज पहलवान ने डमरापुर के धर्मेन्द्र पहलवान को पटकनी दी। दंगल में चमुआ के साहेब पहलवान, मुरली भरहवा के धीरज पहलवान, जीता पहलवान, डब्लू पहलवान, उमेश पहलवान, राजेश...