औरंगाबाद, मई 8 -- औरंगाबाद, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। बिहार सरकार की नवगठित मंत्रिपरिषद में जनता दल यूनाइटेड द्वारा विभिन्न सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व दिए जाने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। जदयू के जिला प्रवक्ता रवि सिंह राजपूत ने बताया कि मंत्रिपरिषद में पिछड़ा वर्ग से विजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, निशांत कुमार, भगवान सिंह कुशवाहा एवं डॉ. श्वेता गुप्ता को स्थान दिया गया है। अति पिछड़ा वर्ग से दामोदर रावत, मदन सहनी, शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल एवं शीला कुमारी मंडल को मंत्री बनाया गया है। महादलित वर्ग से अशोक चौधरी, रत्नेश सदा एवं सुनील कुमार को शामिल किया गया है, जबकि अल्पसंख्यक वर्ग से जमा खान को मंत्रिपरिषद में जगह मिली है। यह भी पढ़ें- जदयू के स्थापना काल से पार्टी से जुड़े हैं श्रवण कुमार जदयू के जिलाध्यक्ष धर्...