विकासनगर, मार्च 16 -- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़, विकासनगर में सोमवार को नवगठित प्रबंध समिति की परिचयात्मक बैठक विद्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के संरक्षक सतीश जैन, अध्यक्ष कुलदीप कुमार, व्यवस्थापक सुशील कुमार अग्रवाल और प्रधानाचार्य कलीराम भट्ट ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन कर किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने प्रबंध समिति के सभी सदस्यों का पटका पहनाकर और पुस्तक भेंट कर स्वागत किया। नवनिर्वाचित व्यवस्थापक सुशील अग्रवाल ने विद्यालय स्थापना की पृष्ठभूमि और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने समिति के दायित्वों की चर्चा करते हुए सभी से सेवा भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...