रुडकी, सितम्बर 15 -- राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने अपने आवास पर सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मधु सिंह सहित सभी नवगठित कार्यकारिणी पदाधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और इसका श्रेय संगठन की सुदृढ़ कार्यप्रणाली, कार्यकर्ताओं की निष्ठा और नेतृत्व की दूरदर्शी सोच को जाता है। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसका पूरी निष्ठा और परिश्रम से निर्वहन करेंगी। जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है और नए पदाधिकारियों के जुड़ने से यह शक्ति और प्रबल हुई है। इस मौके पर सागर गोयल, सोनू धीमान, सतीश सैनी, उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा, संजीव तोमर, भीम सिंह, सौरभ गुप्ता, नितिन गोयल, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.