भागलपुर, नवम्बर 25 -- पूर्व मध्य रेलवे ने आरयूबी निर्माण के लिए जिलाधिकारी से मांगी सहमति सोनपुर के वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) ने डीएम को दिया पत्र भागलपुर, मुख्य संवाददाता। पूर्व मध्य रेलवे ने महेशखूंट-नवगछिया रेलखंड पर चार समपार फाटक के बदले हाइट सब-वे या रेल अंडर ब्रिज (आरयूबी) का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए सोनपुर के वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) ने डीएम को पत्र लिखकर सहमति मांगी है। डीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नवगछिया के एसडीओ और एसडीपीओ से स्थल की जांच करते हुए पूरी रिपोर्ट तुरंत देने को कहा है। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि मानव रहित या मानव युक्त समपारों पर दुर्घटनाओं में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। जिसमें बूढ़े, महिलाएं, स्कूली बच्चों आदि की असामयिक मृत्यु हो जा रही है। इस परिपेक्ष्य में रेलवे बोर्ड द्वारा सभी समप...