भागलपुर, मार्च 24 -- नवगछिया। निज संवाददाता। नवगछिया के विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ के साहू पेट्रोल पंप के समीप एक आज्ञात वाहन के धक्के से गोपालपुर थाना क्षेत्र के मालपुर गांव निवासी कौशल किशोर दास की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद इस्माईलपुर पुलिस और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडल अस्पताल लाया। जहां पर परिजनों को सूचना देकर पोस्टमार्टम के उपरांतशव सौंप दिया गया। परिजनों ने बताया कि मृतक कौशल किशोर दास साहू पेट्रोल पंप के समीप किसी दुकान में काम करता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.