नवगछिया में बाइक सवार बदमाशों महिला का चेन छीन फरार
भागलपुर, जून 20 -- नवगछिया।निज संवाददाता। नवगछिया के बनारसी लाल कॉलेज के पास एनएच 31 पर शुक्रवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने पकड़ा निवासी प्रिया देवी (20 वर्ष) के गले से सोने की चेन झपट ली। छीना-झपटी के दौरान महिला सड़क पर गिर गई, जिससे उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद बदमाश कुरसेला की ओर फरार हो गए। घायल महिला किसी तरह नवगछिया थाना पहुंची, जहां से उसे अनुमंडल अस्पताल भेजा गया। उसका इलाज जारी है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रविशंकर सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। महिला से आवेदन लिया जा रहा है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.