भागलपुर, अप्रैल 2 -- परबत्ता थाना क्षेत्र के महादेवपुर घाट पर बुधवार को अलग-अलग हादसे में स्नान करने के लिए आई एक महिला सहित एक किशोर और एक युवक पानी में डूब गए। डूबने से महिला की मौत हो गई। वहीं किशोर और युवक की तलाश जारी है। महादेवपुर घाट पर बुधवार की सुबह पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने आई मधेपुरा वार्ड दो निवासी नूतन देवी डूब गई। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद दोपहर 12 बजे महिला के शव को बाहर निकाला। वहीं शाम चार बजे बैजनाथपुर, सौर बाजार जिला सहरसा निवासी 16 वर्षीय प्रतीक राज पिता सुभाष यादव और खजुरी हाट, भरगामा जिला अररिया निवासी 30 वर्षीय ललन मंडल पिता आनंद मंडल भी स्नान करने के क्रम में डूब गए। एसडीआरएफ की टीम ने देर रात तक दोनों की तलाश में अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली।प्रतीक राज के परिजन सुशील कुमार ने बताया कि प्रतीक अपन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.