भागलपुर, दिसम्बर 12 -- नवगछिया मुख्य बाजार में गुरुवार को पूरे दिन भीषण जाम लगा रहा। जाम के कारण बाजारवासी और बाहर से खरीदारी करने आए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम बाजार से थाना रोड होते हुए अस्पताल तक फैला हुआ था। बाल भारती विद्यालय के सामने स्कूल की छुट्टी के बाद सैकड़ों बच्चे जाम में फंस गए और घंटों भूखे-प्यासे परेशान रहे। जाम इतना भयावह था कि मौके पर जाम छुड़ाने पहुंची दंडाधिकारी व पुलिस की गाड़ी भी उसी में फंस गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस की गाड़ी को निकाला जा सका। जाम में फंसे लोगों ने बताया कि यह रोज की समस्या बन गई है। सड़क पर अतिक्रमण, ठेले-खोमचे और दुकानदारों द्वारा दुकान के सामने सामान रखने के कारण हर दिन जाम लगता है। इससे लोग समय पर बाजार नहीं पहुंच पाते और खरीदारी भी नहीं कर पाते। लोगों ने प्रशासन से स्थायी सम...