भागलपुर, फरवरी 6 -- 52 करोड़ रुपये की लागत से नवगछिया हरनाथचक गांव से अनुमंडल अस्पताल के बीच पुल निगम एवं रेलवे द्वारा संयुक्त रूप से रेल पुल ओवरब्रिज का निर्माण किया गया है। पुल के पिलर संख्या आठ से 10 के बीच दरार आने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है। गुरुवार को दरार वाली जगह पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुल निगम के कनिष्ठ अभियंता इंद्रदेव प्रसाद ने बताया कि यह दो स्पैन के बीच का स्वाभाविक विस्तार दरार है, जो सामान्य है। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल का निर्माण पूरा हुए और चालू हुए अभी छह महीने भी नहीं हुए हैं, फिर भी दरार आ गई। निर्माण के दौरान इस पर ध्यान नहीं दिया गया। सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें वायरल हो रही हैं, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। दिसंबर माह से रेलवे फाटक बंद होने के बाद...