नवगछिया जागृति शाखा ने अंतरराष्ट्रीय शूटर ख्वाहिश शर्मा को किया सम्मानित
भागलपुर, जुलाई 11 -- नवगछिया। निज संवाददाता। नवगछिया के व्यवसायी श्रीधर शर्मा की भांजी ख्वाहिश शर्मा ने जर्मनी में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर नवगछिया और पूरे देश का नाम रोशन किया। उन्होंने अपने इवेंट में प्रथम स्थान हासिल किया। ख्वाहिश शर्मा का सम्मान कर जागृति शाखा नवगछिया द्वारा किया गया। सम्मान समारोह में नवगछिया जागृति शाखा की अध्यक्ष श्वेता बुबना, सचिव रिंपा केडिया, पूजा शर्मा, सीमा गारोड़िया, रिया चिरानिया, रितु चिरानिया, नीतू चिरानिया, कविता अग्रवाल, कंचन खेमका, रश्मि सराफ आदि सदस्य उपस्थित थीं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: नवगछिया की बेटी साक्षी भारती को किया सम्मानित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.