नवगछिया की बेटी बनी ग्रामीण विकास पदाधिकारी इंटर में भी कॉलेज टॉपर रही थी
भागलपुर, जून 21 -- नवगछिया, निज संवाददाता। नवगछिया बाजार के गांधी चौक निवासी राजकुमार शाह की पुत्री साक्षी भारती ने बीपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने परिवार सहित नवगछिया का नाम रौशन किया है। साक्षी ने ग्रामीण विकास पदाधिकारी होने का गौरव प्राप्त किया है। साक्षी भारती की सफलता पर उसकी मां संगीता देवी एवं पिता राजकुमार शाह काफी खुश हैं। घर में मिठाई बांटी जा रही है। साक्षी के पिता इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाते हैं, जबकि मां संगीता देवी गृहिणी हैं। साक्षी की मां संगीता देवी ने बताया कि साक्षी बचपन से ही मेधावी थी। उसने वर्ष 2015 में मैट्रिक की परीक्षा भी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की थी। यह भी पढ़ें- नवगछिया की बेटी बनी ग्रामीण विकास पदाधिकारी इंटर में भी कॉलेज टॉपर रही थी 2017 में इंटर की परीक्षा में मदन महिला महाविद्यालय में टॉपर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.