मधुबनी, जनवरी 29 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। बेनीपट्टी प्रखंड के नवकरही में वन विभाग के शूटर ने 28 जंगली नीलगाय ( घोडगद्दर) को गोली मार दिया। पंचायत के मुखिया राम सजीवन ने घोरगद्दर के द्वारा फसल को नष्ट करने की शिकायत दर्ज कराई थी। उनके शिकायत पर दरभंगा वन प्रक्षेत्र के शूटर अलोक कुमार गुरुवार को नवकरही गांव के एक बगीचे में झुपे घोडगद्दर को मार गिराया। उनके साथ बेनीपट्टी वन विभाग के वनपाल श्वेता कुमारी, वन रक्षक मनीष कुमार साथ थे। वन रक्षक ने बताया की सभी मारे गये घोडगद्दर को जेसीबी से मिट्टी खोदकर जमीदोज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.