बुलंदशहर, मार्च 25 -- क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों में आयोजित नवआरंभ उत्सव कार्यक्रम के दौरान 3 से 6 वर्ष के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान अभिभावकों को स्कूल की सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। बुधवार को पूरे उत्तर प्रदेश में 'नवआरंभ उत्सव' आयोजित हुआ। जहां 3-6 वर्ष के बच्चे पहली बार बाल वाटिका की रंग-बिरंगी दुनिया से रूबरू हुए। इसके क्रमबद्ध खुर्जा के भी प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। जिसमें फराना और किर्रा के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में भी उक्त कार्यक्रम आयोजित हुआ। गांव फराना के उच्च प्राथमिक विद्यालय में खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार डबराल ने पहुंचकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान अभिभावकों को स्कूल की सुविधाओं और कक्षा-1 प्रवेश की जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दु...