बलरामपुर, मार्च 24 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों एवं को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर 'नवआरंभ उत्सव' का आयोजन किया गया। इस दौरान अभिभावकों को बाल वाटिका की गतिविधियों, लर्निंग कॉर्नर, स्टेशनरी, खेल सामग्री तथा बच्चों के बैठने की समुचित व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही ऑगनबाड़ी से पासआउट होकर निकले छह वर्ष से ऊपर के बच्चों का परिषदीय विद्यालयों में नामांकन कराने पर जोर दिया गया। प्राथमिक विद्यालय कलंदरपुर में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का बालवाटिका में नामांकन बढ़ाना तथा अभिभावकों को प्रारंभिक शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा। विद्यालय शिक्षक आनंद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.