नवंबर से दिल्ली-हरिद्वार ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरेंगे वाहन
सहारनपुर, सितम्बर 1 -- सहारनपुर/बड़गांव। दिल्ली से हरिद्वार का सफर जल्द और आसान होने जा रहा है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हलगोया से हरिद्वार को जोड़ने वाले छह लेन ग्रीनफील्ड स्पर (एक्सप्रेसवे बाईपास) पर नवंबर से यातायात शुरू होने की उम्मीद है।
निर्माण कार्य की प्रगति सोमवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के साथ निर्माणाधीन हलगोया इंटरचेंज से हरिद्वार स्पर (बाईपास) का भी स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और यातायात संचालन की तैयारियों की जानकारी ली। केंद्रीय राज्यमंत्री ने बड़गांव इंटरचेंज व बडूली नयागांव स्थित रेस्ट एरिया का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने देवराना रेस्टोरेंट का उद्घाटन भी किया। रेस्ट एरिया में यात्रियों के लिए उपलब्ध शौचालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.