नवंबर से डीओआरबी की रेल से लोडिंग की तैयारी
मुरादाबाद, अक्टूबर 3 -- मुरादाबाद। गुड्स ट्रैफिक बढ़ाने के लिए मुरादाबाद मंडल रेलवे ने पारिजात ऑयल फीड्स प्राइवेट लिमिटेड के बरतारा प्लांट से डीओआरबी (चावल की भूसी) की रेल से लोडिंग को लेकर चर्चा की। दो अक्टूबर को अधिकारियों ने प्लांट का दौरा किया। अधिकारियों ने प्लांट हेड सरदार महेंद्र जीत सिंह और मैनेजर जगजीत सिंह से डीओआरबी के रेल परिवहन के संबंध में बातचीत की। इस दौरान विभिन्न गंतव्यों तक माल भेजने में रेल और सड़क परिवहन के भाड़े की तुलना की गई। करीब 1000 किलोमीटर तक दोनों माध्यमों के भाड़े में ज्यादा अंतर नहीं होने से तत्काल पर्याप्त रेल ट्रैफिक की संभावना सीमित बताई गई। वहीं, दक्षिण भारत जैसे लंबी दूरी के गंतव्यों के लिए रेल परिवहन अपेक्षाकृत किफायती पाया गया।प्लांट प्रबंधन ने बताया कि निर्यात की परिस्थितियां अनुकूल होने और निर्यात ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.