नवंबर में होगा आईटीएफ एमटी-400 टेनिस टूर्नामेंट
मुरादाबाद, सितम्बर 15 -- अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) की ओर से नवंबर में आईटीएफ एमटी-400 टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन होगा। टूर्नामेंट 22 से 28 नवंबर तक प्रस्तावित है। आयोजन को लेकर प्रारंभिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी अवनीश रस्तोगी ने बताया कि प्रतियोगिता में देश-विदेश के विभिन्न स्थानों से खिलाड़ियों के प्रतिभाग करने की उम्मीद है। टूर्नामेंट का आयोजन स्थल अभी तय नहीं हुआ है। स्थल फाइनल होने के बाद खिलाड़ियों के साथ ही मीडिया को भी इसकी जानकारी साझा की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.