नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- Petrol Diesel Price Hike: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर एक बार फिर आम लोगों की चिंता बढ़ सकती है। ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स के अनुमान के मुताबिक, केंद्र सरकार नवंबर में पेट्रोल-डीजल के दाम में मामूली बढ़ोतरी कर सकती है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स की अर्थशास्त्री एलेक्जेंड्रा हरमन प्रसाद के हवाले से बताया गया है कि इस बार कीमतों में होने वाली संभावित बढ़ोतरी मई में हुई कुल 7.5 फीसदी की बढ़ोतरी के मुकाबले करीब आधी हो सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।विधानसभा चुनावों से पहले लिया जा सकता है फैसला रिपोर्ट के मुताबिक, अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले नवंबर को पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने का सही मौका माना जा रहा है। अन...