नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- Mangal Gochar November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति माना जाता है। मंगल भूमि, रक्त, साहस और पराक्रम के कारक माने जाते हैं। मंगल एक निश्चित समय में अपनी राशि में बदलाव करते हैं। इस समय वे चंद्रमा की कर्क राशि में विराजमान हैं और दीवाली बाद अपने राशि को बदलेंगे। हिंदू पंचांग के अनुसार, मंगल कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में 12 नवंबर 2026 को गोचर करेगा और इस राशि में 9 मार्च 2027 तक यानी करीब 117 दिन विराजमान रहेंगे। मंगल और सूर्य के बीच ज्योतिष में मित्रता का संबंध माना जाता है। सिंह राशि में आने से मंगल ग्रह पर सूर्य का प्रभाव भी देखने को मिलेगा। जिससे मंगल का सिंह गोचर कई राशियों के लिए आर्थिक, व्यावसायिक और पारिवारिक तौर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ज्योतिष गणना के अनुसार, मंगल क...