नवंबर में भी जेठ जैसी तपन! राजस्थान में पारा 38 के पार, कब पड़ेगी कड़ाके की ठंड?
नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- राजस्थान में नवंबर का महीना चल रहा है, लेकिन गर्मी है कि जाने का नाम ही नहीं ले रही। आमतौर पर इस समय तक लोगों को सुबह-शाम गुलाबी ठंड का अहसास होने लगता है, लेकिन इस बार मौसम का मिजाज कुछ अलग ही नजर आ रहा है। प्रदेश के कई शहरों में दिन के साथ रात का तापमान भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है। रविवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। खास बात यह है कि पिछले 10 साल में नवंबर के महीने में दूसरी बार यहां पारा इस स्तर तक पहुंचा है। जयपुर से लेकर चित्तौड़गढ़, जैसलमेर और चूरू तक कई शहरों में दिन का तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया। तेज धूप के चलते दोपहर में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, रात के समय भी पहले जैसी ठंडक महसूस नहीं हो रही। ऐसे में नवंबर में ही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.