हरदोई, मई 2 -- हरदोई। युवक ने शुक्रवार रात अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह हिमाचल प्रदेश की एक टेक्सटाइल कंपनी में कार्यरत था। मृतक की पहचान बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के आदर्श पुरवा मजरा खनिगवां निवासी 24 वर्षीय अवधेश के बड़े भाई ब्रजेश ने बताया कि शुक्रवार रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया था। आधी रात को ब्रजेश की पत्नी जागी। उसने देखा कि अवधेश के कमरे में मोबाइल की टॉर्च जल रही थी। खिड़की से झांकने पर उसने अवधेश का शव फंदे पर लटका पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने जांच के लिए अवधेश का मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया है। परिजन आत्महत्या के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस का मानना है कि मोबाइल की कॉल डिटेल से युवक की मौत की सच्चाई सामने आ सकती ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.