देहरादून, जनवरी 8 -- मौसम विभाग ने उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में घने कोहरे और पहाड़ों में पाले को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार को राज्य के सभी जनपदों में मौसम सामान्यत: शुष्क रहेगा, लेकिन कड़ाके की ठंड से राहत के आसार नहीं हैं। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जनपदों में घने कोहरे की चादर छाए रहने की संभावना है। नैनीताल, चम्पावत, पौड़ी और देहरादून के मैदानी क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं घना कोहरा यातायात और जनजीवन को प्रभावित कर सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में पाला गिरने की संभावना है, जिससे फिसलन और ठंड दोनों बढ़ सकती है। वहीं, ऊधमसिंह नगर के कुछ हिस्सों में शीत दिवस (कोल्ड डे) की स्थिति बनी रहेगी। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में घुप कोहरा और सर्दी का डबल अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.