जौनपुर, जून 21 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। प्रयागराज-बदलापुर मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग संख्या 23 सी भलुआही में बन बन रहा आरओबी इसी साल के नवंबर माह तक बनकर तैयार हो जाएगा। इससे आवागमन होने से करीब चार-पांच लाख की आबादी को लाभ मिलेगा। ट्रेनों के जाते समय लोगों रूकना नहीं पड़ेगा। रविवार से यहां पीलरों पर गार्डर चढ़ाने का काम शुरू किया जाएगा। इससे पहले शनिवार को बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने काम का निरीक्षण किया। सेतु निगम और रेलवे के अधिकारियों को उन्होने निर्देश दिया कि गुणवत्तायुक्त तरीके से काम कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...