इटावा औरैया, जून 18 -- भरथना। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने को जल जीवन मिशन के तहत बुधवार को ब्लॉक सभागार में जल सखियों को जल गुणवत्ता जांच किट वितरित की गई। कार्यक्रम में 24 ग्राम पंचायतों की जल सखियों को किट प्रदान कर पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच करने का प्रशिक्षण दिया गया। वीडीओ विजय शंकर प्रसाद ने जल सखियों को टेस्टिंग किट वितरित करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य प्रत्येक घर तक स्वच्छ जल पहुंचाना है। इसके लिए जल स्रोतों एवं नल से मिलने वाले जल की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच आवश्यक है। जल सखियां गांव स्तर पर इस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगी。

जल गुणवत्ता जांच की प्रक्रिया जल जीवन मिशन के प्रोजेक्ट मैनेजर सत्येंद्र सिंह ने जल सखियों को प्रशिक्षण देते हुए बताया कि टेस्टिंग किट के माध्यम से पानी में मौजू...