फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 2 -- कंपिल, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव कमरुद्दीन नगर निवासी रोहित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार को नल पर पानी पीने को लेकर बच्चों-बच्चों में विवाद हो गया था, जिसे उसने समझा-बुझाकर शांत करा दिया था। आरोप है कि इसके बाद पड़ोस के रहने वाले दो लोग लाठी-डंडा लेकर आ गए और गाली-गलौज करते हुए रोहित के साथ मारपीट करने लगे, पीड़ित का कहना है कि जब उसका भाई बचाने आया तो आरोपियों ने उसे भी लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद रोहित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए कायमगंज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.