खगडि़या, जनवरी 3 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम मुख्यमंत्री की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना नल का जल योजना खगड़िया जिले में दम तोड़ती नजर आ रही है। जिले के गोगरी प्रखंड अन्तर्गत झिकटिया, मदारपुर,पकरैल,गौछारी पंचायत के अधिकांश वार्ड संख्या में नल से शुद्ध पेयजल नहीं निकल रहा है। सरकार द्वारा शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए सरकार इस योजना पर करोड़ों रूपए पानी की तरह बहाया लेकिन ग्रामीणों एक रुपए लीटर पानी खरीदकर पीने को विवश हैं। झिकटिया पंचायत के पोस्ट आफिस मुहल्ला में चार पांच माह से हर घर नल का जल की आपूर्ति नहीं हो रही है। जिसके कारण लोग चापाकल से आर्सेनिक पानी पीने को मजबूर है। ग्रामीणों ने बताया कि इस योजना मद में सरकार द्वारा करोड़ों की सरकारी राशि पानी की तरह बहा देने के बाद भी लोगों के घरों में शुद्घ पानी नहीं पहुंच रहा है। जिस तरह से इस योजना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.