नल में उतरे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत
बलरामपुर, मई 30 -- पचपेड़वा, संवाददाता। पचपेड़वा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गोबरी के मजरा सतनी में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 40 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सतनी गांवा निवासिनी सरिता देवी पत्नी प्रभु दयाल शर्मा शनिवार सुबह घर का कामकाज निपटाने के बाद स्नान करने के लिए घर के पीछे लगे निजी नल पर गई थीं। बताया जाता है कि नल से जुड़ी मोटर में किसी कारणवश करंट उतर आया था। जैसे ही उन्होंने नल को पकड़ा, वह करंट की चपेट में आ गईं। तेज झटके के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- बिजली करंट की चपेट में आकर महिला की मौत, परिजनों में कोहराम घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर पर आवश्यक कार्रवाई की ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.