नल पर पानी भरने गई बालिका को सांप ने डंसा, इलाज के दौरान मौत
संतकबीरनगर, जून 29 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के परसौना गांव में सोमवार को जहरीले सर्प के डसने से कक्षा दो की सात वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। पानी भरने के लिए घर के बाहर लगे नल पर पहुंची मासूम को अचानक विषैले सांप ने हाथ में काट लिया। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए। वहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्र परसौना निवासी श्रमिक जंगीलाल राजभर की बड़ी बेटी शशि राजभर ( 7) सोमवार सुबह करीब छह बजे घर के बाहर लगे नल पर पानी भरने के लिए डिब्बा रखने गई थी। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे एक विषैले सांप ने उसके हाथ में डंस लिया। बच्ची की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.