नल पर पानी भरने गई किशोरी से अधेड़ ने की छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज
उरई, जून 1 -- जालौन, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में करीब 15 दिन पहले सात वर्षीय किशोरी से छेड़खानी का मामला सामने आया है। गांव के ही अधेड़ ने नल पर पानी भरने गई दो बहनों में से एक को रुपये देकर टॉफी लेने भेज दिया और दूसरी को कमरे में ले जाकर अश्लील हरकत की। ग्रामीणों को आता देख आरोपी धमकी देकर भाग निकला। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि 17 मई को उनकी दोनों बेटियां गांव के नल पर पानी भरने गई थीं। तभी गांव का बलवीर वहां पहुंचा और बात करने लगा। उसने बड़ी बेटी को रुपये देकर टॉफी लेने भेज दिया। इसके बाद सात वर्षीय छोटी बेटी को पास स्थित एक कमरे में ले गया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। बेटी के विरोध करने पर आरोपी ने उसे डराया- धमकाया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.