बदायूं, मार्च 3 -- बिल्सी, संवाददाता। नल पर पानी भरने के दौरान करंट लगने से महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने न तो शव का पोस्टमार्टम कराया और न ही पुलिस को सूचना दी। मामला बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के बैरमई खुर्द गांव का है। यहां निवासी किशन लाल गोस्वामी की पत्नी धर्मावती घर में लगे नल पर पानी भर रही थीं। इसी दौरान नल में अचानक बिजली का करंट आ गया, जिसकी चपेट में आकर वह मौके पर गिर पड़ीं। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने धर्मावती को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने न तो शव का पोस्टमार्टम कराया और न ही पुलिस को सूचना दी। धर्मावती के बेटे एडवोकेट सुमित गोस्वामी ने बताया कि उनके घर के नल में ही समरसेबल लगा है। अचानक पानी भरते समय करंट आ गया, जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.