गोंडा, जून 21 -- उमरी बेगमगंज। थाना क्षेत्र के बक्सैला गांव में पुरानी रंजिश और नल तोड़ने के विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। रामनरायन मिश्रा की ओर से दर्ज एफआईआर के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते कृष्ण कुमार उर्फ रामबदल मिश्रा, रमन कुमार मिश्रा, शिवांश मिश्रा तथा रीना देवी उनके घर में घुस आए और अपशब्द कहते हुए लाठी, मुक्का व थप्पड़ों से मारपीट की। पुलिस केस दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...