समस्तीपुर, दिसम्बर 10 -- करीब तीन साल पहले नगर निगम में शम्भुपट्टी को शामिल कर नया वार्ड 30 बनाया गया था। समस्तीपुर-ताजपुर स्टेट हाइवे से जुड़े होने के कारण यह महत्वपूर्ण वार्ड माना जाता है। यहां तो वैसे कई समस्याएं हैं, पर कुछ समस्या अहम हैं, जो अब तक दूर नहीं होने से लोगों में व्यवस्था से नाराजगी है। लोग स्थानीय प्रशासन की मनमौजीपन पर सवाल उठाते हैं। इनकी प्रमुख समस्या नल जल योजना की आपूर्ति, गरीब व झोपड़पट्टियों में गुजर बसर करने वाले लोगों का पक्का घर नहीं बनना, सरकारी जमीन की उपलब्धता के बाद भी अशोक सम्राट भवन का नहीं बनना तथा नाला का निर्माण नहीं होना है। पाहेपुर की रेखा देवी ने बताया कि फूस के घर में रहते - रहते आधी जिंदगी उनकी बीत गई। पहले जब यह वार्ड पंचायत में था, तब भी उनकी समस्या को नजरअंदाज किया जाता रहा, आज जब वे नगर निगम के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.