नल-जल योजना में हुए करोड़ों के घोटाले की जांच को गोलगो पहुंची एसीबी की टीम
गिरडीह, जून 30 -- बेंगाबाद (गिरिडीह), प्रतिनिधि। सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर नल-जल योजना बेंगाबाद के गोलगो पंचायत में भ्रष्टाचार के आगोश में समा गई। कागजों में करोड़ों खर्च कर योजना को कथित रुप से पूर्ण दिखा दिया गया, लेकिन धरातल पर ग्रामीण आज भी बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। सोमवार को कथित करोड़ों के घोटाले की शिकायत पर धनबाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम गोलगो पंचायत पहुंची और घोटाले को खंगाल रही है। टीम ने गांव-गांव घूमकर योजना की जमीनी हकीकत परखी और ग्रामीणों से पूछताछ की। जांच में चौंकाने वाला सच सामने आया- टंकी खड़ी है, पाइपलाइन भी बिछी है, मगर नलों से पानी एक बूंद नहीं टपकता। एसीबी की टीम ने पंचायत अंतर्गत कई गांवों का भौतिक सत्यापन किया। लाखों की लागत से बनी पानी टंकियां शो-पीस बनी खड़ी है। घरों तक पाइप तो पहुंचा दी गई, लेकिन उनमें ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.