मुंगेर, अप्रैल 7 -- धरहरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में नल-जल योजना की स्थिति दिनोंदिन दयनीय होती जा रही है। औड़बगीचा पंचायत सहित कई पंचायतों में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ ही समस्या और गंभीर होती जा रही है। औड़बगीचा पंचायत के वार्ड संख्या 13 में पाइपलाइन टूट जाने से लगातार पानी बह रहा है। इससे एक ओर जहां पानी की बर्बादी हो रही है, वहीं दूसरी ओर आसपास के घरों तक पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से यह स्थिति बनी हुई है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नल-जल योजना के तहत हर घर तक पानी पहुंचाने का दावा किया गया था, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त रहने से लोगों को दूर-दराज से पानी ल...