नल-जल योजना फेल: पाइप लाइन बिछी,लेकिन एक साल से सूखी टूटियां
कटिहार, अप्रैल 2 -- बरारी। संवाद सूत्र बरारी प्रखंड में विभागीय लापरवाही के कारण मुख्यमंत्री नल-जल योजना पूरी तरह विफल होती नजर आ रही है। करोड़ों रुपये खर्च कर एक सौ से अधिक स्थानों पर पाइप लाइन तो बिछा दी गई। लेकिन विडंबना यह है कि बीते लगभग एक वर्ष से टूटी में पानी की एक बूंद तक नहीं पहुंच रही है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार,प्रखंड के पूर्वीबारीनगर,रोनियां,सुजापुर,दुर्गापुर, बैशा,गोविंदपुर,शिशिया,जगदीशपुर,वरेटा,सकरैली,काबर, विशनपुर सहित कई पंचायतों में नल-जल योजना के तहत पाइपलाइन का काम पूरा कर लिया गया है। बावजूद इसके जलापूर्ति शुरू नहीं होने से लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीणों को मजबूरी में दूर-दराज के चापाकलों और अन्य स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.