पटना, फरवरी 5 -- हर घर नल का जल योजना को लेकर गुरुवार को विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य आपस में भिड़ गए। विपक्ष का आरोप है कि बड़ी संख्या में नल-जल योजनाओं में पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। सरकार का इस संबंध में उत्तर भ्रामक है। इसको लेकर ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी और भाई वीरेंद्र में कहासुनी भी हुई। मुरारी प्रसाद गौतम और रजनीश कुमार ने दो अलग-अलग सवालों के जरिये इस मुद्दे को उठाया था। इसके जवाब में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय सिंह ने कहा कि बेगूसराय जिले के तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 280 नल-जल योजनाएं संचालित हैं, जिससे नियमित आपूर्ति हो रही है। इस पर रजनीश कुमार ने कहा कि पदाधिकारी इस मामले में दिग्भ्रमित करने वाला जवाब तैयार किया है। वहीं, विपक्षी सदस्य भी खड़े होकर कहने लगे कि नल-जल योजना में आपूर्ति नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.