बगहा, जनवरी 3 -- जमुनिया,एक संवाददाता। गौनाहा प्रखंड के जमुनिया पंचायत में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की नीर निर्मल (नल-जल) परियोजना की पेयजल आपूर्ति पिछले पांच दिनों से पूरी तरह ठप है। इससे पंचायत के वार्ड संख्या 6, 7, 8 और 9 के करीब 800 घरों के लोग गंभीर जलसंकट से जूझ रहे हैं। जानकारी के अनुसार जमुनिया एकल ग्रामीण पाइप जलापूर्ति योजना वर्ष 2018 में शुरू की गई थी। पंचायत मुख्यालय से करीब एक किलोमीटर दूर प्रेमनगर में स्थित पानी टंकी से गांव में जलापूर्ति की जाती है। बताया जा रहा है कि बिजली आपूर्ति की समस्या के कारण बीते कई दिनों से पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद है। ग्रामीण शंकर गौरो, बीजनाथ गौरो, सोतीतम गौरो, प्रभुकान्त गौरो, सनित महतो, बेचनी देवी सहित अन्य लोगों ने बताया कि नल से पानी नहीं आने के कारण बढ़ती ठंड में उन्हें नदी और अन्य स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.