बिहारशरीफ, अप्रैल 8 -- नल-जल योजना ठप, रसलपुर गांव में गहराया जलसंकट पेयजल के लिए रसलपुर गांव में मचा हाहाकार 3 दिनों से नल जल योजना ठप, पानी के लिए भटक रहे लोग फोटो : 08करायपरसुराय01 : करायपरसुराय प्रखंड के रसलपुर गांव में पानी टंकी जिसका मोटर तीन दिन से है खराब। करायपरसुराय, निज संवाददाता। पंचायत के वार्ड नंबर दो स्थित रसलपुर गांव में तीन दिनों से नल-जल योजना का मोटर खराब रहने से जलापूर्ति बंद हो चुकी है। इस गर्मी में पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गांव निवासी खुशबू देवी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर जल्द से जल्द मोटर ठीक कराने की मांग की है। ताकि जलापूर्ति बहाल हो सके। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से बूंद-बूंद पानी के लिए भी इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। महिलाएं और बच्चे दूर-दराज के चापाकलो...