चतरा, जून 4 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हर घर नल जल योजना के निर्माण कार्य के दौरान को लेकर जिस तरह की गंभीरता विभाग और संवेदको में देखा जा रहा था कि जैसे इस योजना के निर्माण के बाद पेयजल संकट पूरी तरह दूर हो जाएगा। लेकिन ऐसा कुछ हुआ नही। लेकिन वर्तमान में इस योजना के उपयोगिता नही के बराबर देखा जा रहा है। जिसे लेकर ना तो विभाग गंभीर है और ना ही स्थानीय जनप्रतिनिधि।

जल मीनार निर्माण गिनती के लिए जल मीनार का स्ट्रक्चर खड़ा कर दिया गया है। लेकिन अधिकांश जल मीनार से पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रहा है। यूनिट के गिनती के लिए वैसे जगह पर भी जल मीनार खड़ा कर दिया गया जहां बोरिंग के दौरान एक बूंद भी पानी नही निकला था।

पेयजल की आपूर्ति जल मीनार ग्रामीणों के प्यास बुझाने की जगह उनकी प्यास को बढ़ा देने का काम कर रहा है। वहीं जिन जगहों पर जल मीनार से पेयजल...