औरंगाबाद, मार्च 16 -- कुटुंबा प्रखंड क्षेत्र के देवरिया गांव में नल-जल योजना के क्रियान्वयन के दौरान जेसीबी मशीन से सड़क क्षतिग्रस्त होने का मामला सामने आया है। सड़क के क्षतिग्रस्त होने से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सूही, दुधमी और शंकरपुर गांव के लोगों के लिए यह मार्ग महत्वपूर्ण माना जाता है, जो कई स्थानों पर टूटकर खराब हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार नल-जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए जेसीबी मशीन से सड़क की खुदाई की गई थी, लेकिन इसके बाद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। इससे मार्ग की स्थिति खराब हो गई है और लोगों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो सड़क की स्थिति और बिगड़ सकती है। ग्रामीणों ने ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता से शिकायत की...