नल-जल योजना की 109 अधिकारियों ने जाना हाल
सीतामढ़ी, जून 7 -- शिवहर। भीषण गर्मी के मद्देनजर पेयजल संकट उत्पन्न न हो इसको लेकर नल जल योजना की जांच के लिए शनिवार को जिले में विशेष अभियान चलाया गया। डीएम प्रतिभा रानी के निर्देश पर शनिवार को पूरे जिले में 'हर घर नल का जल' योजना की व्यापक स्तर पर अधिकारियों द्वारा जांच की गई। पेयजल संकट से निपटने के लिए चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत शिवहर जिले की सभी 53 पंचायतों एवं शिवहर नगर परिषद क्षेत्र को शामिल किया गया था। जांच को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए कुल 109 जिला व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। यह भी पढ़ें- सभी सरकारी चापाकलों को 15 जून तक क्रियाशील करने का निर्देश सभी नामित अधिकारियों ने शनिवार सुबह से ही अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों का सघन भ्रमण किया और शत-प्रतिशत योजनाओं का भौतिक निरीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.